Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड कोर्ट ने 14 जुलाई तक के लिए स्वीकृत कर ली है. यह रिमांड आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत से जारी हुआ. रिमांड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ. चढ़ावा चोरी प्रकरण में आठ आरोपी जेल में हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना संपूर्ण न हो पाने और विवेचना के लिए और समय दिए जाने की याचना विवेचक की ओर से की गई थी. विवेचक क्षेत्राधिकार अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी द्वारा सभी आरोपियों का न्यायिक अभिरक्षा रिमांड 14 दिवस के लिए स्वीकृत करने के लिए अर्जी भी दी गई थी. विवेचक द्वारा प्रस्तुत केस डायरी और अन्य प्रपत्रों का सम्यक परिशीलन करने के बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सभी आरोपियों का रिमांड स्वीकृत कर लिया. मामले में अगली पेशी 13 जुलाई नियत की गई है.

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:30इधर आयोध्या बार एसोसियेशन ने आरोपियों का बचाव नहीं करने का फैसला लिया है।
00:36साथ ही अगर कोई अधिवक्ता बचाव पक्षी ओर से वकालत नामा दाखिल करता है तो उससे प्रतेक आरोपी के नाम
00:43पर 5 लाख रुपे अधिवक्ता संग में जमा कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।
00:52कोई भी अधिवक्ता ये राम जनवों चोरी के अभीक्तों की डिफेंस की ओर से वकालत नहीं करेगा।
01:02इस बीच दान गबन का ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुच गया है।
01:05आपको जैसा कि पता है हम लोगों ने आज माननी उचितम न्याले में केस को मेंशन किया।
01:43इससे पहले रविवार को पोलिस ने सभी आरोपियों के घर छापे मारी भी की थी और उनके परीजनों से पूछ
01:49ताज की।
01:49Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended