जैसलमेर. शहर के मंदिर पैलेस स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
Comments