Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
नवरात्रि पर जैसलमेर के सरहदी तनोट माता मंदिर में सीमा सुरक्षा बल दक्षिण की ओर से भक्ति, सेवा और समर्पण से ओतप्रोत आयोजन हुआ। उप महानिरीक्षक विक्रम कुंवर, 122वीं वाहिनी के समादेष्टा मुकेश पंवार और 126वीं वाहिनी के समादेष्टा नंदिश कुमार ने मां तनोट के समक्ष विशेष पूजा और हवन में भाग लेकर सरहद की सुरक्षा में तैनात जवानों के सुख-समृद्धि की कामना की। महिला कार्मिकों की भागीदारी ने आयोजन को और गरिमा दी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और शीतल पेय की सुंदर व्यवस्था रही। मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों से संवाद कर विश्वास, सौहार्द और सहयोग का संदेश दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended