Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की ओर से भारी डिस्काउंट दिए जाने के विरोध में बुधवार को सीमावर्ती जैसलमेर जिले भर में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल कारोबारियों ने दुकानेंबंद रख कर विरोध का प्रदर्शन किया। हालांकि सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टोर और जन औषधी केंद्र के आउटलेट खुले रहे। इसके अलावा ऑनलाइन दवाइयां ग्राहकों तक पहुंची। जैसलमेर के जिला अस्पताल के पास हनुमान चौराहा स्थित सभी दुकानों के साथ बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोर्स के बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानें बंद रख कर मेडिकल स्टोर संचालकों ने शांतिपूर्वक विरोध किया। केमिस्ट एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स की ओर से दिया जा रही भारी डिस्कॉउंट बंद किया जाए और नकली दवाइयों के प्रचलन पर अंकुश लगाने की मांग शामिल है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I
00:04I
00:05I
00:10I
00:12I
00:12I
00:13I
00:13I
Comments

Recommended