Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
पोकरण. कस्बे के मंगलपुरा विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र पर उस समय हंगामे की स्थिति हो गई, जब एक पुलिसकर्मी ने शिक्षाविद् को धक्का दे दिया। शिक्षाविद् विष्णुकुमार छंगाणी मंगलवार को दोपहर बाद यहां मतदान के लिए आए। इस दौरान यहां खासी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ को दूर हटाने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को मतदान केन्द्र से दूर करने का प्रयास किया तो गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू की। सूचना पर विधायक महंत प्रतापपुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा यहां पहुंचे। नारेबाजी कर रहे लोगों ने उन्हें पुलिस की ओर से धक्का मुक्की करने एवं बदसलूकी करने की शिकायत करते हुए पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्रसिंह राठौड़ व वृताधिकारी कैलाशकंवर राठौड़ ने यहां पहुंचकर लोगों से समझाइश की और संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने का भरोसा दिलाया। जिस पर मामला शांत हुआ।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Damn it, damn it
00:04Damn it, damn it
00:05My producerchloss, mishraibed
00:13There'll be no limits
00:18Do not be able to know
Comments

Recommended