Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
Ahmedabad: शहर में मानसून पूर्व तैयारी के दौरान शाहीबाग क्षेत्र में फूड वेस्ट को कैचपिट के भीतर डालने का मामला सामने आया है। मनपा उपायुक्त सोमवार सुबह राउंड पर थे, उस दौरान शाहीबाग क्षेत्र में नमस्ते सर्कल के निकट कैचपिट की सफाई की जांच करने पर उसमें फूड वेस्ट मिला। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि पास की दुकान से फूड वेस्ट यहां फेंक दिया जाता है। इस एवज में मनपा ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended