Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से शुरू की थी योजना

सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार ने भले ही पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन की देखभाल के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की हो मगर शुरूआती दौर में ही योजना ठप हो गई है। सरकार ने पुराने लाभार्थियों को पुनः ऋण देने की प्रक्रिया रोक दी है और फिलहाल पोर्टल बंद है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य मिलने के बाद ही पशुपालकों और किसानों को ऋण मिलेगा।

पिछले वर्ष राज्य सरकार ने अप्रेल 2025 में आदेश जारी कर जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए थे। इनमें सवाईमाधोपुर व करौली जिले की केन्द्रीय सहकारी बैंक की 16 शाखाओं को 9 हजार 165 गोपालकों को ऋण देने का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध 472 किसानों को ही ऋण वितरित किया जा सकता है। इन किसानों को 265 लाख रुपए का वितरण दिया है।
पशुपालकों को एक लाख रुपए तक का मिलता ऋण
गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालकों को एक लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज दिया जाता है। ऋण अवधि 365 दिन तय की गई थी। समय पर ऋण चुकाने वाले पुराने गोपालकों को पुन: ऋण देने की व्यवस्था की थी लेकिन अब सरकार ने इस पर रोक लगा दी। योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी आय में वृदि्ध करना और पशुधन की बेहतर देखभाल करना था।

फैक्ट फाइल...

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना सवाईमाधोपुर व करौली जिले को मिले लक्ष्य-9 हजार 165
- कुल प्राप्त हुए आवेदन-538

-कुल स्वीकृत ऋण-472
......................
इनका कहना है...

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में फिलहाल सरकार से पोर्टल बंद है। जब तक नए लक्ष्य नहीं मिलते उस समय तक किसानों और पशुपालकों को ऋण नहीं मिलेगा। पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से इस योजना का शुभारंभ किया था।
बृजेन्द्र शर्मा, प्रबंधक निदेशक, सवाईमाधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड

Category

🗞
News
Transcript
00:00the
00:01the
00:01the
00:01the
00:01the
00:01the
00:02the
00:09the
Comments

Recommended