Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
पिछले हफ्ते पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कहा कि कबूतरों के बड़े समूहों को खाना खिलाने से सार्वजनिक उपद्रव होता है और स्वास्थ्य संबंधी खतरा पैदा होता है. हाई कोर्ट ने बीएमसी को ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया. हाई कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने प्रतिष्ठित दादर कबूतरखाना सहित पूरी मुंबई के कई कबूतरखानों या कबूतरों को दाना-पानी देने के स्थानों को सील कर दिया है. बीएमसी ने दादर कबूतरखाने को तिरपाल से ढक दिया और नागरिकों को कबूतरों को खाना न खिलाने की चेतावनी देते हुए एक बोर्ड लगा दिया. इस कदम का पक्षी प्रेमियों ने विरोध किया है. उनका कहना है कि कबूतरों को खाना खिलाना एक धार्मिक और मानवीय कार्य है, फिर इस पर रोक क्यों लगाई गई है. चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कबूतर मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा तो पैदा करते हैं, लेकिन यह खतरा काफी कम है. बीएमसी ने मंगलवार को कहा कि उसने 13 जुलाई से 3 अगस्त के बीच शहर भर के 'कबूतरखानों' में कबूतरों को दाना डालने के आरोप में 142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और 68 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है. मुंबई में 44 'कबूतरखाने' हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पांच पांच पश्चिमी उपनगरों में पी-नॉर्थ और पी-ईस्ट वार्ड में हैं. पश्चिमी उपनगरों में K पश्चिम और दक्षिण मुंबई के डी वार्ड में चार-चार हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:00पिछले हफ़ते पशुअदिकार कारिकरताओं के एक सम्हूं की याचिका पर सुनबाई करते हुए,
00:06Bombay उच्छ न्याले ने कहा कि कबूतरों के बड़े सम्हूं को खाना खिलाने से सारजोनिक उपद्रव होता है और स्वास्त संबंधी खत्रा पैदा होता है।
00:16High Court ने BMC को ऐसी गतिविदियों में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्श करने का निर्देश भी दिया।
00:46है कि कबूतरों को खाना खिलाना एक धार्मिक और मानवेकार है।
00:50फिर इस पर रोक क्यों लगाई गई है।
01:08चिकितसा विशेशग्यों के मताबिक कबूतर मानव स्वास्त के लिए खत्रा तो पैदा करते हैं लेकिन ये खत्रा काफी कम है।
01:15पक्षियों को या कबूतरों को दाना देने से नहीं होती है ये बिमारी बट यस जैसे एक बिल्डिंग में दस लोग रहता है या पचीस लोग रहता है।
01:22या पचीस लोग रहता है पचास लोग रहता है।
01:24कुछ परसेंटेज है जिनको अगर वो पीजन्स के ड्रॉपिंग्स हुए फेदर्स हुए वो अगर इनहेल किये तो जो वाइरल एंटीजन जो होता है उसका वो एंटीजन इनहेल अगर आपका हुआ है तो उससे ये डिजीज होने के चांसिज रहते हैं।
01:40बीमसी ने मंगलवार को कहा कि उसने 13 जुलाई से 3 अगस्त के बीच शहर भर के कपूतर खानों में कपूतरों को दाना डालने के आरोप में 142 लोगों को खिलाफ कारवाई की है और 68 हजार रुपे से ज्यादा का जुर्माना वसुला है।
02:03महराज के मुख्य मंत्री देवेंदर फणवीज ने इस मुद्दे पर एक बैठक किया ध्यक्ष्टा की और कपूतर खानों पर रोग को आस्थाई विवस्था बताया।
02:33मुंबई में 44 कबूतर खाने हैं जिनमें से सबसे ज़्यादा पाँच-पाँच पश्चमी उपनगरों में पी नॉर्थ और पी इस्ट बार्ड में है।
03:02पश्चमी उपनगरों में के पश्चिम और दक्षिन मुंबई के डी वाड में चार चार है।
03:07पश्चमी उपनगरों में है।
Comments

Recommended