उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर आए दिन जनता का आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताज़ा वीडियो एक विद्युत उपकेंद्र का है, जहाँ भारी संख्या में लोग बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुँचे और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर पहुँचे SDM ने माइक हाथ में लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वीडियो में अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि, "मैं SDM हूँ, चिल्लाइए मत। मैं खुद लाइट नहीं जोड़ता हूँ, लेकिन विभाग से बात कर आपकी समस्या का समाधान ज़रूर कराऊँगा।" उन्होंने भीड़ को चेतावनी भरे अंदाज़ में यह भी कहा कि अगर वे गुस्सा करेंगे तो अधिकारी को भी गुस्सा आ सकता है, इसलिए मुस्कुराते हुए उनकी बात सुनें। अधिकारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उनके शांत व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके लहजे पर सवाल उठा रहे हैं।
Comments