Skip to playerSkip to main content
  • 7 hours ago
शुक्रवार शाम को भारी पुलिस तैनाती के बीच, CJP के सैकड़ों समर्थकों और छात्र संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में घूमे, बीच-बीच में 'जय हिंद' के नारे लगाए, और फिर अलग-अलग जगहों पर तितर-बितर होकर दोबारा इकट्ठा हुए. कुछ लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया. इस दौरान अभिजीत दिपके जब सेंट्रल पार्क पर तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. वहीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन  के छात्रों और सदस्यों ने मंडी हाउस में विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया. वहीं कनॉट प्लेस से भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो सरासर तानाशाही है. क्या तिरंगा लहराना जुर्म है? अभिजीत की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे कितने डरते हैं. हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहरायेंगे तो क्या पाकिस्तान में लहरायेंगे? जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, वो पाकिस्तान चले जायें.

Category

🗞
News
Transcript
00:02कोकरोध जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मिलिया।
00:07दिपके कनौट पलेस पर सेंटर पार्क में तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रहे थे।
00:15आईसा की अध्यक्ष नेह बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस से डिटेन कर लिया।
00:22तिरंगा मार्च में शामिल होने पहुचे प्रदर्शन कारियों को कनौट पलेस पर हिरासत मिलिया गया।
00:30इधर आमाद में पार्टी के सियोजक अर्मिद केजरिवाल ने किंदर सरकार पर निशाना साधती हुए एक्स पर एक पोस्ट में
00:37लिखा।
00:37जिने तिरंगे से परिशानी हो वो पाकिस्तान चले जाए।
00:40हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में लहराएंगे।
00:44साथ ही अभिजीत दिपके को हिरासत मिले जाने पर पियमोधी पर निशाना साधा।
00:49वीरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended