नोएडा के गौर सिटी 1 (7th एवेन्यू रोड) से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है! गौर सिटी के व्यस्त मार्केट में ब्लैक थार से निकले नशेबाज युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। गुंडई का आलम यह था कि इन लड़कों ने कपड़े उतारकर लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बगल से पुलिस की गाड़ी भी गुजरी, लेकिन इन गुंडों के सिर पर कानून का कोई खौफ नजर नहीं आया। खौफनाक मंजर: सरेराह मारपीट और गुंडागर्दी से स्थानीय लोग और दुकानदार दहशत में हैं। सवाल: क्या नोएडा जैसे हाई-टेक शहर में अब अपराधी पुलिस के सायरन से भी नहीं डरते? अपेक्षा: जाइरो न्यूज़ (Zyro News 24) के मैनेजिंग एडिटर शुभम त्रिपाठी @noidapolice और @Uppolice से मांग करते हैं कि इन 'थार' वाले गुंडों को जल्द सलाखों के पीछे भेजकर इलाके में शांति बहाल की जाए। रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी (Managing Editor, Zyro News 24)
Comments