प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अमित मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अमित मिश्रा ने स्वीपर (सफाई कर्मचारी) की भर्ती के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। डील के मुताबिक, 50 हजार रुपये एडवांस और एक हफ्ते बाद 1 लाख रुपये देने की डिमांड की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अमित मिश्रा ने रिश्वत की पहली किस्त पकड़ी, टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
Comments