Skip to playerSkip to main content
  • 16 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि, संकल्प पत्र विकसित बंगाल का रोडमैप है. इस दौरान शाह ने कहा कि, बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है. उन्होंने कहा कि, बंगाल की जनता उन्हें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी. उन्होंने दोहराया कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां की धरती से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा और देश और राज्य को सुरक्षित किया जाएगा. शाह ने कहा कि, कई बीजेपी शासित राज्यों में UCC (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू हो चुका है. उन्होंने कहा, बीजेपी 6 महीने के अंदर बंगाल में भी UCC लागू कर देगी, ताकि बंगाल में हर नागरिक के लिए एक कानून हो. उन्होंने कहा कि, बंगाल में सोनार बांग्ला का निर्माण होगा. शाह ने कहा कि, सभी सरकारी कर्मचारियों और सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को DA पक्का किया जाएगा, और नई BJP सरकार में हर कर्मचारी की इज्जत बनाए रखने के लिए 45 दिनों के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.

Category

🗞
News
Transcript
00:11ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ
00:15ॐ ॐ ॐ
00:45इसके साथ ये नौक्रियों में महिला आरक्षुन की बात कही और बेरोजगारी भत्ते का वादा किया।
00:51पूलीस बल सहीद राज्य की सभी नौक्रियों में महिलाओं को 33% आरक्षान भारतिय जनता पार्टी की सरकार देगी।
01:03शाहने गुसपैट को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला और बंदे मातरम संग्राले बनाने का वादा बंगाल के लोगों से
01:09किया।
01:19इसके लावा वीजेपी ने इपने संकल्पत्र में 45 दिन के अंदर सात्वा वेतनायोग लागू करने गरीबों को मुप्चि किसा के
01:26लिए मुखमंत्री स्वास्ति योजना टीमसी की कट मनी की संस्कृति को खत्म करने का वादा किया।
01:33Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended