Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में बुधवार को केएल राहुल की 52 गेंदों पर खेली गई 92 रनों की शानदार पारी के बावजूद गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को महज एक रन से हरा दिया. जीत के लिए 211 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए डीसी को अंतिम दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे. डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की पांचवीं गेंद पर शॉट खेला. उनके पास एक रन लेने का मौका था लेकिन उन्होंने नहीं लिया. अंतिम गेंद पर मिलर शॉट खेलने से चूक गए और बटलर ने कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया. इससे पहले शुभमन गिल ने आक्रामक अर्धशतक लगाकर गुजरात को चार विकेट पर 210 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई. गिल ने 70 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. गिल के साथ ओपनिंग करने आए बटलर ने भी 27 गेंदों पर आक्रामक 52 रन बनाए. डीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गिल और बटलर के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी 32 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 55 रन देकर दो और लुंगी एनगिडी ने 24 रन देकर एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने निस्संका के साथ 8.1 ओवर में 76 रन की साझेदारी की. केएल राहुल ने 92 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वो डीसी को जीत नहीं दिला सकी. केएल राहुल के अलावा डीसी के बल्लेबाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। डेविड मिलर की 20 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी ने उन्हें आखिरी गेंद तक मुकाबले में बनाए रखा लेकिन अंतिम गेंद पर डीसी मैच हार गई. 

Category

🗞
News
Transcript
00:00Indian Premier League that was an indie player.
00:30to run out.
01:05लक्षे का पीछा करते हुए केल राहुल ने निसंका के साथ 8.1 ओवर में 76 रन की साज़ेतारी की.
01:12केल राहुल ने 92 रन की शांदार पारी खेली लेकिन वो डीसी को जीत नहीं दिला सकी.
01:18केल राहुल के अलावा डीसी के बले बाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका.
01:22डेविड मिलर की 20 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी ने उन्हें आखिरी गेंद तक मकाबले में बनाए रखा
01:27लेकिन अंतिम गेंद पर डीसी मैच हार गई.
Comments

Recommended