गाजीपुर में 'स्पेशल-26' फिल्म की तर्ज पर बड़ी ठगी की कोशिश नाकाम!
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कुछ शातिर लोग फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर दुकानों पर छापेमारी करने पहुंच गए। कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों से अवैध वसूली शुरू की गई। लेकिन कहते हैं न कि 'चोर कितना भी शातिर हो, कोई न कोई सुराग छोड़ ही देता है'।
एक दुकानदार को इनकी हरकतों पर शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 नकली IT अफसरों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं:
अनिल कुमार, 2. सदानंद प्रसाद, 3. प्रमोद कुमार, 4. रवि पटेल, 5. देवा पटेल, 6. संकेत गुप्ता और 7. सुशीला गुप्ता।
रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी, मैनेजिंग एडिटर (Zyro News)
#Ghazipur #Special26 #FakeITOfficer #UPPolice #CrimeNews #ZyroNews #ShubhamTripathi #GhazipurPolice #FraudAlert #UttarPradesh #BreakingNews
Comments