Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मुश्किलें बढ़ सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को सरकारी ठेका दिए जाने के जांच के आदेश सीबीआई को दिए हैं. सीबीआई एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को मिलने वाले सरकारी ठेकों की जांच करेगी. दो हफ्ते में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और 16 हफ्ते में अपनी स्थिति रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए 17 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था. कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया गया कि पिछले 10 वर्ष में अरुणाचल प्रदेश में लगभग 1,270 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके मुख्यमंत्री खांडू के परिजनों से जुड़ी चार कंपनियों को दिए गए.

Category

🗞
News
Transcript
00:01अरुनाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मुश्किले बढ़ सकती है।
00:45सुप्रीम कोट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए 17 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था।
00:51कोट को सुनवाई के दौरान बताया गया कि पिछले दस वर्षों में अरुनाचल प्रदेश में लगभग 1270 करोड रुपे के
00:59सरकारी ठेके मुख्यमंत्री खांडू के परिजनों से जुड़ी चार कमपनियों को दिये गए।
01:06NGO सेवा मोन रीजन फेडरेशन और वॉलेंटरी अरुनाचल सेना ने कोट में याचिका दाखिल की है जिसकी पैरवी वरिष्ट वकील
01:14प्रशांत भूशन कर रहे हैं।
01:16वहीं राजी की तरफ से पेश वकील ने इसे प्रयोजित मुकदमा बताया।
01:22पिछले साल 2 दिसंबर को सुप्रीम कोट ने रुनाचल प्रदेश सरकार को मुख्यमंतरी के परिजन की कमपनियों को दिये गए
01:30ठेकों के बारे में विस्तरित हलफ नामा दाखिल करने को कहा था।
01:34ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत।
Comments

Recommended