Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्चों में श्रद्धा और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। वायुसेना मार्ग स्थित सेंट पॉल चर्च और बाड़मेर रोड स्थित इमानुअल मिशन स्कूल चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रार्थना और पश्चाताप के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो उठा। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। क्रॉस परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की और मानवता, प्रेम तथा त्याग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर चर्चों में भजनों और आराधना की मधुर ध्वनि गूंजती रही। दया के सागर तुम महान हो, आराधना प्रभु आराधना तेरी, सारी सृष्टि गाती है अल्लेलूया होसाना... जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में लोग चर्च पहुंचे और सामूहिक प्रार्थनाओं में भाग लिया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे चर्च परिसर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर नजर आया।

Category

🗞
News
Transcript
00:00a
00:00a
00:00a
00:00a
00:01a
00:04r
00:06a
00:08a
00:09a
00:10a
00:12a
00:12a
00:13a
00:15a
00:15a
00:17My love, my love,
00:20I will make you a cruise.
00:28Then, I will meet you,
00:31I will meet you,
00:34I will meet you, God.
Comments

Recommended