साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अल्लू अयान को सोशल मीडिया पर बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अयान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा बर्थडे नोट भी लिखा। तस्वीर में अल्लू अर्जुन मरून कलर के ट्रेडिशनल कुर्ते में अपने बेटे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं अयान भी पारंपरिक पोशाक में मस्ती भरे मूड के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अयान अक्सर अपने पिता की सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते रहते हैं और फैंस के बीच काफी मशहूर भी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अल्लू अर्जुन ने मार्च साल 2011 में अपनी लॉन्ग‑टाइम पार्टनर स्नेहा रेड्डी से शादी की है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत पहले दोस्ती के रूप में हुई, जो बाद में प्यार और फिर शादी में बदल गई। इस खूबसूरत कपल के दो बच्चे हैं,बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अर्हा।
Comments