प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्र मिथिलेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे मिला, जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। छात्र की मौत के पीछे पारिवारिक कलह या कोई दूसरा कारण है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है।