Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
सवाईमाधोपुर. पांच वर्षों से बंद पड़ी श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा इस बार जिला मुख्यालय पर वापस भव्य रूप से निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि दो अप्रेल को होने वाली इस शोभायात्रा में हनुमान जी की नौ फुट ऊंची चलित झांकी और श्री गणेश जी की सात फुट ऊंची झांकी मुख्य आकर्षण होंगी। ग्यारह डीजे, महिला और पुरुष अखाड़ों के करतब, बीस से पच्चीस विशेष झांकियां, दुपहिया-चौपहिया वाहन और लगभग दस से बारह हजार श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। जिले के मुख्य बाजारों को तोरण द्वारों और भगवा बंदरवाल से सजाया गया है।

शोभायात्रा का यह रहेगा मार्ग
यात्रा गणेश नगर बी जटवाड़ा से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होकर कलक्टर-एसपी निवास, टोंक बस स्टैंड, बजरिया, शर्मा होटल, सब्जी मंडी, पोस्ट ऑफिस सर्किल और मुख्य बाजारों से होते हुए वापस टोंक बस स्टैंड पर सम्पन्न होगी। इस दौरान व्यापारिक संगठनों की ओर से तीस से पैंतीस स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत और जलपान की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का कई जगह फल और मिठाई से तोल कर सम्मान भी किया जाएगा।

कमांडो टीमें रहेगी मुस्तैद व ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। कमांडो टीमें और ड्रोन निगरानी करेंगे, साथ ही सौ से अधिक निजी वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। जिला कलेक्टर ने शोभा यात्रा की देखरेख के लिए तहसीलदार को यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है और पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस शोभा यात्रा में राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, शिवसेना पंजाब उप प्रमुख हरविंदर सोनी, आचार्य बालकानंद गिरी (थानापति पंच दशनाम जूना अखाड़ा) और राजेश यादव (राज्य सचिव शिवसेना) शामिल होंगे। इसके अलावा सर्व हिन्दू समाज, विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रमुख और जिले के किन्नर समाज की प्रमुख सुनीता भी अपने दल-बल सहित शामिल होंगी।

धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक यात्राएं जरूरी

इस दौरान रणथम्भौर सर्किल के पास आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंधी ने कहा कि हिन्दुत्व की पहचान और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसी धार्मिक यात्राएं आवश्यक हैं। हनुमान जी को कलयुग का अवतारी और श्रीराम के संकट काटने वाला माना जाता है, इसलिए इस शोभा यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है। जिले का सम्पूर्ण हिन्दू समाज तन-मन-धन से इस यात्रा का समर्थन कर रहा है। इस दौरान विजेन्द्र सिंह, कौशल सिंह धाकड़, मुकेश योगी, श्रीराम योगी, नंदकिशोर जंगम और वीरेंद्र मीना भी मौजूद रहे।

Category

🗞
News
Transcript
00:00It is different from the two specials.
00:02In the last 10 years, we requested it.
00:04But in the last year,
00:06it has been given to us.
00:09And it has been given to us.
00:10And it has not been given to us.
00:11Mr. Sir, this is where we have already started.
00:15How many years ago,
00:16in the last few years,
00:20will be present?
00:21Yes, it will be present.
00:24It will be present.
00:25Yes, it will be present.
00:27It will be present.
00:27It will be present.
00:31How many people will be present?
00:34It will be present.
00:355-7,000 people.
00:36We will start with Ganesh Nagal.
00:39And when it comes to the competition,
00:41it will be present.
00:42After that,
Comments

Recommended