भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। अदानी पोर्ट्स के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचे इस टैंकर में करीब 80,886 मीट्रिक टन मुरबन क्रूड ऑयल लाया गया, जिसे फुजैराह बंदरगाह से लोड किया गया था। इस बड़ी डिलीवरी से भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिलेगी और संभावित सप्लाई व्यवधान के दौरान देश की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Comments