नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव, साथ ही होली और रमजान के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
#NepalElection2026 #IndiaNepalBorder #SecurityAlert #Holi2026
Comments