Skip to playerSkip to main content
  • 6 months ago

तिजारा. ग्राम पंचायत पालपुर (पंचायत समिति तिजारा) के ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए मिलने वाली किस्त दिलाने की एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के महानिदेशक ने बताया कि एसीबी भिवाड़ी को शिकायत मिली थी। इसमें परिवादी ने बताया कि 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए मिलने वाली राशि के लिए ग्राम पंचायत पालपुर में प्रार्थना पत्र लगाया था। जो 2023 में पास हो गया था। मकान के निर्माण के लिए मुझे ग्राम पंचायत सचिव की ओर से दो किस्त 15 हजार रुपए व 45 हजार रुपए की दिलवा दी गई। मैंने मेरे मकान का निर्माण भी कर लिया। मकान की अब तीसरी किस्त करीब 60 हजार रुपए की आई हुई है। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने उसे किस्त दिलवाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और परिवादी को परेशान किया गया। एसीबी उप अधीक्षक भिवाडी ने बताया कि परिवादी ने 28 जुलाई को मामले की शिकायत दी।
इस पर सत्यापन कराया गया। सत्यापन सही मिलने पर राजेश ङ्क्षसह उपमहानिरीक्षक पुलिस प्रथम एसीबी मुख्यालय जयपुर के सुपरविजन में एसीबी इकाई भिवाड़ी के परमेश्वर लाल उप अधीक्षक भिवाड़ी के नेतृत्व में गुरुवार को मय टीम के ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत पालपुर तहसील तिजारा जिला खैरथल- तिजारा को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की ओर से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Surah Al-Qurta
00:20So, I have done it.
00:22I have done it.
00:24I have done it.
00:26I have done it.
00:28Which place did it?
00:30It was in the showroom.
00:32Where did it come from?
00:34They put it in the drawer.
00:36Where did it come from?
00:38Where did it come from?
00:40Where did it come from?
00:42Did it come from the drawer?
00:44No, it didn't come from the drawer.
00:46It was wrong.
00:48It was the end of it.

Recommended