Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
एक तरफ भारत दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट का आयोजन कर रहा है तो दूसरी तरफ वह डीपफेक की समस्या को लेकर भी चिंतित है और सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उम्र-आधारित प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है.  केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, कई देशों ने उम्र आधारित प्रतिबंधों की जरूरत को स्वीकार किया कि उम्र आधारित कानून होना चाहिए. ये हमारे डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट का हिस्सा है. अब हम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक और उम्र आधारित प्रतिबंध को लेकर बातचीत कर रहे हैं कि इस प्रतिबंध का सही तरीका क्या हो और इस पर आगे कैसे बढ़ा जाए?केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने AI इंपैक्ट समिट में डीपफेक की समस्या को लेकर कड़े कानून लाने की बात कही. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि डीपफेक पर हमें बहुत कड़े कानून की जरूरत है. दिन प्रति दिन ये समस्या बढ़ती जा रही है. निश्चित रूप से, इनके नुकसान से हमारे बच्चों और हमारे समाज को बचाने की जरूरत है. हमने इंडस्ट्री के साथ इस पर बातचीत शुरू कर दी है कि जो कानून पहले से है, उसके अलावा और किस कानून की जरूरत होगी. संसद की आईटी कमेटी ने इस पर अध्ययन किया है और उसने इस पर कुछ रिकमांडेशन्स दी हैं.'  आस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर रखा है. दूसरे कई देश भी इस पर विचार कर रहे हैं.. उनमें भारत भी शामिल है.

Category

🗞
News
Transcript
00:02एक तरफ भारत दुनिया की सबसे बड़ी AI सम्मीत का आयोजन कर रहा है तो दूसरी तरफ दीप फेक की
00:09समस्या से भी चिंतित है और सरकार शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उम्र आधारित पावंदी लाने की तैयारी कर रही है
00:16कई देशों ने उम्र आधारित प्रतिबंदों की जरूरतों को स्विकार किया है कि उम्र आधारित कानून चाहिए
00:25ये हमारे डिजिटल परसनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट का हिस्सा है
00:29अब हम विभिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीप फेक और उम्र आधारित प्रतिबंद को लेकर बात चीत कर रहे हैं
00:38इस प्रतिबंद का सही तरीका क्या हो और इस पर आगे कैसे बढ़ा जाएं
00:44केंद्रिय सुचना प्राध्योगी की मंतरी अश्वनी वैशनब ने AI Impact Summit में दीप फेक की समस्या को लेकर कड़े कानून
00:53लाने की बात कही
00:54मुझे लगता है कि डीप फेक पर हमें बहुत कड़े कानून की जरूरत है
01:01दिन प्रति दिन ये समस्या बढ़ती जा रही है
01:04निश्चित रूप से इनके नुकसान से हमारे बच्चों और हमारे समाच को बचाने की जरूरत है
01:11हमने इंडस्ट्री के साथ इस बात पर बातचीत सुरू कर दी है
01:16कि जो कानून पहले से हैं उसके अलावा किस कानून की जरूरत होगी
01:21संसत की IT कमेटी ने इस पर अध्यान किया है
01:25और उसने इस पर कुछ रिक्मेंडेसन दी है
01:30आस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए
01:33सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन कर रखा है
01:36दूसरे देश भी इस पर विचार कर रहे हैं
01:39और उनमें भारत भी शामिल है
01:41ब्यूर रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended