प्रधानमंत्री Narendra Modi के असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर विमान की सफल लैंडिंग और फाइटर जेट्स के शक्ति प्रदर्शन ने देशभर का ध्यान आकर्षित किया। यह एयरस्ट्रिप रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चीन सीमा से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारतीय वायुसेना द्वारा तैयार की गई यह ELF आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और सैन्य जरूरतों के समय तेज राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करेगी। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राफेल, सुखोई सहित 16 लड़ाकू विमानों ने हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
Comments