Skip to playerSkip to main content
  • 10 minutes ago
हैदराबाद में एक और अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आइस्क्रीम खाने का है. रायदुर्गम के JRC कन्वेंशन में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अलग-अलग स्कूलों के 5 हजार 113 छात्रों ने हिस्सा लिया. शर्त ये थी कि डेढ़ घंटे में छात्रों को तीन आइस्क्रीम दिए जाएंगे और उन्हें कम से कम एक आइस्क्रीम खाना होगा. कार्यक्रम में आए सभी छात्रों ने आइस्क्रीम खाने का आनंद लिया. वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.. छात्र खुशी से झूम उठे.  आयोजन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंटरनेशनल प्रतिनिधि रिचर्ड विलियम और भारतीय प्रतिनिधि मिलन मौजूद रहे. इस मौके पर वहां डांस और म्यूजिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. लोगों ने इसका जमकर आनंद लिया. इससे पहले इटली के नाम ये रिकॉर्ड था.. जहां 2019 में 962 लोगों ने आइस्क्रीम खाकर ये रिकॉर्ड बनाया था.

Category

🗞
News
Transcript
00:00एक और अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आईस्क्रीम खाने का है।
00:30कारीकरम में आये सभी छात्रों ने आईस्क्रीम खाने का आनन्द लिया।
00:35वर्ल्ड रिकॉर्ड का एलान होते ही लोगों में खुशी की लहर दोड़ गई। सभी लोग खुशी से जोम उठे।
00:45आज हैदराबाद में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसमें 5113 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
00:53सबसे बड़ी आईस्क्रीम पार्टी में सामिल होकर सब लोग रोमांचित थे।
00:57आयोजन में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंटरनेशनल प्रतिनिधी रिचार्ड वीलियम और भारतिय प्रतिनिधी मिलन मौझूद रहे।
01:07इस मौके पर वहाँ डांस और म्यूजिक काड़ी करम का आयोजन किया गया।
01:11लोगों ने इसका जम कर आनंद लिया।
01:13इससे पहले ये रिकॉर्ड इटली के नाम था।
01:16जहां 2019 में 962 लोगों ने आईस्क्रीम खाकर ये अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
01:22Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended