Skip to playerSkip to main content
  • 9 minutes ago
समस्तीपुर में महिला ठगी का खुलासा

Category

🗞
News
Transcript
00:00समस्ती पुर जिले के मोहियुत दीन नगर से ज्वेलरी शॉप में ठगी का एक मामला सामने आया है
00:04यहाँ एक शातिर महिला ने चालाकी से दूसरी महिला के सोने के जुमके उड़ा लिए
00:08पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है
00:10अब पुलिस और स्थानिये लोग फुटज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने में जुटे हैं
00:15घटना मोहियुत दीन नगर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान की है
00:18पीडित महिला अपने गांव से दुकान पर पहले बंधक रखे गए अपने सोने के जुमके को छोडाने पहुँची थी
00:22दुकानदार ने प्रक्रिया पूरी कर जुमका महिला को दे दिया जिसे उसने पॉलिथीन में रखकर अपने छोटे बैग में रख लिया
00:27इसी दौरान एक दूसरी महिला अपने दो बच्चों के साथ दुकान में आई और सोने का लॉकेट बेचने की बात करने लगी
00:32उसने बातों में उलजाकर पीडित महिला का ध्यान भटका दिया
00:35मौका पाकर ठग महिला ने बैग से जुमका निकाल कर अपने पॉलिथीन बैग में रख लिया और बिना लॉकेट बेचे बच्चों के साथ दुकान से निकल गई
00:41बाद में जुमका ना मिलने पर सीसी टीवी खंगाला गया जिसमें पूरी वारदात साफ नजर आई
Comments

Recommended