Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
पंजाब के अमृतसर से पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने एंटी-टैंक रॉकेट लॉन्चर के साथ ISI के दो आतंकवादियों को अरेस्ट किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी है. दोनों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है. ये दोनों आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की के लिए काम कर रहे थे. जो फिलहाल फिरोजपुर जेल में बंद है. विक्की ने ही ISI से संपर्क किया और ड्रोन से रॉकेट लॉन्चर मंगवाया. पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि, ये रॉकट लॉन्चर किसी बड़े आतंकवादी हमले के लिए मंगाया गया था. पुलिस फिरोजपुर जेल में बंद विक्की से पूछताछ की तैयारी में है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है. जिसके बाद एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00पंजाब की अम्रिसर से पुलिस और केंड़ी एजनसी ने एंटी टैंक रॉकेट लॉंचर के साथ आईयसाई के दो आतंगपादियों को अरेस्ट किया।
00:30और ड्रोन से रॉकेट लॉंचर मंगवाया।
01:00वही पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर वताया कि ये रॉकेट लॉंचर किसी बड़े आतंगवादी हमले के लिए मगाया गया था।
01:07इधर पुलिस फिरोशपूर जेल में बंद विक्की से पूशताज की तैयारी में है।
01:11वही पुलिस आरोपियों के खिलाब मामला दर्शकर जांच में जुटी है।
01:32इस मामले में कुछ और गिरफतारियां हो सकती हैं जिसके बाद एक बड़े निट्वर्क का खुलासा हो सकता है।
01:37Bureau Report, ETV भारत

Recommended