Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
महाराष्ट्र के नंदूरबार के खर्दी खुर्द गांव में KYC कराने के लिए महिलाओं को घंटों पहाड़ी पर जाकर इंतजार करना होता है. सरकार की 'लड़की बहन' योजना का फायदा उठाने के लिए KYC जरूरी है.. लेकिन गांवों में ना तो इंटरनेट है और ना ही ठीक से मोबाइल का सिग्नल मिल पाता है.. ऐसे में महिलाओं को ऊंची पहाड़ियों पर पैदल जाना होता है.. मोबाइल को पेड़ से टांगना पड़ता है.. इसके बावजूद आसानी से सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। गांव वालों की दीवाली की खुशियां मोबाइल के सिग्नल पर निर्भर करती है। पहाड़ी पर अगर मोबाइल का सिग्नल मिल भी जाता है तो अक्सर सरकारी वेबसाइट के काम नहीं करने की समस्या आती है। गांव के लोग प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगा रहे है

Category

🗞
News
Transcript
00:00।
00:30सिगनल नहीं मिल पाते
01:00पाहडी पर अगर मोबाइल का सिगनल मिल भी जाता है
01:03तो अक्सा सरकारी वेफ साइट के काम नहीं करने की समस्या आती है
01:06गाओं की लोग फुशासन से इस समस्या को दूर करने की गौहार लगा रहे है
01:10इटी भारत के लिए महरास्ट के नांदूर बार से देविंद्र माली की रिपोर्ट

Recommended