Skip to playerSkip to main content
  • 11 months ago
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश से जनजीवन बेहाल है. 22 सितंबर को रात भर हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए. करंट लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है. सुबह जब लोग काम पर जाने के लिए निकले तो सड़क पर घुटनों तक पानी था. गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही थीं. शहर के बड़े हिस्से में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बंद थीं. रेल और मेट्रो के पहिए थम गए. कई जगह पर कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा था. गाड़ियां डूब गईं थीं. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  बागान, नवीन पल्ली इलाके में दुर्गा पंडाल में पानी भर गया. शहर में कई पूजा मंडप क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आयोजकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. वहीं कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष के इलाके में सड़कें समंदर की तरह नजर आईं. कंट्रोल रुम से प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में और बारिश की आशंका जाहिर की है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00बारिश की ये तस्वीरे पश्चिम मंगाल की राजधानी कोलकाता की है
00:0622 सितंबर को राद बढ़ हुई बारिश से कई इलाके जलमग नजरा रहे हैं
00:12कर्णिट लगने से कम जिकम साथ लोगों की मौत हो गई
00:15सुबा जब लोग काम पर जाने के लिए निकले तो सरक पर घुटनों तक पानी था
00:24गाड़ियां रेंग रही थी
00:26शहर के बरे हिस्सों में बिजली और इंटरनेट से वाएं बन थी
00:30रेल और मेट्रो के पहिये थम गए थे
00:33कई जगा पर कॉलोनियों में लोगों की कमर तक पानी था
00:39गाड़ियां डूप चुकी थी
00:40लोगों को भारी परिशानियों का सामना करना पड़ा
00:43ये तस्वीरे हाथी बागा नभीन पल्ली इलाके की है
00:49जहां दुर्गपंडाल में पानी भल गया
00:52शहर में कई पूजब पंधाल शती गस्त हो गये हैं
00:56जिससे आईजिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है
00:58वहीं कुलकाता नगर निगम के डिप्टे मेर
01:01अतिन घोश के इलाके में समंदर की तरह सरके नजर आई
01:05दूसरे तरह प्रशासन कंट्रोल रूम से
01:11हालात पर नजर बनाये हुए है
01:13शहर में जमा पानी को निकालने की कोशिश में लगा है
01:16मौसम विभाग में बंगाल की खाड़ी में
01:19कम दवाब का शित्र बनने से
01:21आने वाले दिनों में और बारिश की आशन का जाहिर की है
01:24Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended