Skip to playerSkip to main content
Bihar Special Train: दिवाली-छठ पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 12,000 ट्रेनें और किराए में 20% की छूट! इस वीडियो में जानें कि कैसे यह घोषणा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा खेल बदल सकती है। दिवाली और छठ पूजा के महापर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने बिहार के लिए दो महीनों की अवधि में 12,000 विशेष त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐतिहासिक ऐलान किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अमृतसर जैसे देश के बड़े शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों जैसे पटना, गया, सहरसा, और मुजफ्फरपुर को जोड़ेंगी, जिससे लाखों प्रवासी मजदूरों और अन्य यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी। रेलवे ने न केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि यात्रियों को आर्थिक राहत देते हुए वापसी के टिकट पर 20% की भारी छूट देने की भी घोषणा की है। यह छूट उन यात्रियों को मिलेगी जो 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करेंगे और उनकी वापसी की टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होगी। इस बड़ी पहल में अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट जैसी नई ट्रेनें भी शामिल की गई हैं, जो राज्य के पर्यटन और कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देंगी।
इस फैसले को बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक के रूप में भी देखा जा रहा है। हर साल टिकटों के लिए होने वाली मारामारी और कन्फर्म सीट न मिलने की शिकायतों के बीच, रेलवे की यह घोषणा बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है। इसके अलावा, बक्सर से लखीसराय तक तीसरी और चौथी रेल लाइन और ROB/RUB के निर्माण जैसी ढांचागत परियोजनाओं से बिहार के रेलवे नेटवर्क को भविष्य में और मजबूती मिलेगी।
About the Story:
Indian Railways has announced a massive rollout of 12,000 special trains for Bihar ahead of the Diwali and Chhath Puja festivals. This move aims to manage the festive rush and provide relief to passengers, especially migrant workers. The announcement also includes a 20% discount on return fares and the launch of new trains like Amrit Bharat and Vande Bharat Express. This decision is being viewed as a significant political move by the central government before the upcoming Bihar assembly elections.

#BiharSpecialTrain #IndianRailways #ChhathPuja2025 #BreakingNews

~ED.276~HT.408~

Category

🗞
News
Transcript
00:00अगर आप बिहार से हैं तो रुकिए ये खबर आपके लिए ही है
00:10दिवाली और छट पूजा को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लिए कई हजार विशेश ट्रेनों का एलांग किया है
00:16साथ ही रेलवे ने वापसी की टिकेट पर 20% छूट की घोशना भी कर डाली है
00:21करीब दो महीने तक चलने वाली ये विशेश ट्रेने देश के अलग-अलग शहरों से बिहार को जोडेंगी
00:27अब मुझे मालूम है आप जाना चाहते होंगे कि बिहार के किन-किन शहरों में ये सुविधाय मिलने वाली है
00:32ये ट्रेन की रूट्स क्या होंगी? कब से होगे शुरूआत? बहुत सारे क्वेस्टिन्स
00:36आज की इस खबर में हमें इनहीं बातों का डिसकेशन करने वाले है
00:39नमश्कार मेरीजा पराशर और आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी
00:49त्योहारों पर यात्रियों के सुविधा के लिए इंडियन रेलवे ने बिहार को लेकर कई एहम घोशनाय की है
00:55रेलवे ने बताया कि दिवाले और छट पूजा के अवसर पर दो महीनों तक 12,000 विशेश ट्रेने चलाई जाएंगी
01:02इसके साथ यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए वापसी की यात्रा पर 20 प्रतिशत किराये की छूट भी दी जाएगी
01:09ये छूट 13 से 26 अक्टूबर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की 17 नमंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी टिकट पर लागू होगी
01:17ये डेट्स नोट कर लीजिएगा
01:19नई ट्रेनों में अमरित भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर की ट्रेने भी शामिल हैं
01:23जानकारी के अनुसार गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमरित सर और मुझफरपूर से हैदराबाद तक अमरित भारत ट्रेने शुरू होगी
01:30वही बुद्ध सर की ट्रेने वैशाली, हाजिपूर, सोनपूर, पठना, फतुह, राजगीर, नाटेसर, गया और कोडर्मा को जोड़ेंगी
01:37इसके अलावा पुरैना से पठना तक बंदे भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी
01:41रेलवे की इस पैसले से बड़े-बड़े शहरों से बिहार जाने वाले लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं
01:47तिवहार स्पेशल विशेश ट्रेन की घोशन
01:50हर साल कई महीने पहले टिकेट कराने के बावजूद यात्रियों को काफी परिशानियों का सामना करना पड़ता था
01:56अब उन्हें उमीद है कि 12,000 तिवहार स्पेशल ट्रेन चलने से सफर सुखमे रहेगा
02:02रेलवे की इस पहल से तिवहारों के दोरान बिहार आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने के साथ-साथ
02:08राज्य के रेलवे नेट्रग को भी मजबूती मिलेगी
02:11अब बिहार के आगा में विधान सभा चुनाव को देखते हुए से एक बड़ा राजनीतिक दाओ या यूँ कहते मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है
02:18यात्रियों में खुशी की लहर
02:20आपको बता दे कि बड़ी संख्या में बिहार के प्रवासी मजदूर
02:24प्रवासी मजदूर ही क्यों अफसर से लेके बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो काम के लिए बिहार से बाहर रहते हैं
02:30उन्हें दिवाली और छट पुजा के दौरान अपने अपने घर लोटने होते हैं
02:34इस कारण दिन और रेलवे पर यात्रियों का भारी बोज देखने को मिलता है
02:38अलाकि अब देखने वाली बात यह होगे कि 12,000 विशेश ट्रेणें चलाने के बाद कितने लोगों को इसका फाइदा मिल पाता है
02:45रेलवे के विशेश ट्रेने चलाने की घोशना से यात्री काफी खुश नजर आये हैं
02:49बुन्यादी धांचे के मोर्चे पर रेलवे ने कई उजनाओं का खाकाप पेश किया है
02:59इसमें बकसर से लखी सराय तक तीसरी और चौथी रेल लाइन
03:02लोकाहा में वाशंग पिट का निर्मांड, पटना शोहर के चारो और रिंग रेलवे
03:06सुल्तान गंच से देवघर तक नई रेलवे लाइन
03:09और बिहार में रो भी रेलवे ओवर ब्रिज और वो रुबी रेलवे अंडर पास का निर्माण शामिल है
03:15यानि कि बिहार में ऐसे बहुत सारे जगे आप देखते होंगे जिन्हें धाला कहते हैं, धालों पर ट्रेन आती जाती हैं, उससे बाहर जो दूसरे यात्री हैं उन्हें असुविधा होती है, उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, कई बार एक साथ 3-4 ट्रेने क्रॉस
03:45से शेर कीजिए, जिन्हें दिवाली और चट पर बिहार जाना है, और ऐसी और खबरों के लिए बने रहे हैं, वन इंडिया हिंदी के साथ, नमस्कार
Comments

Recommended