Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
झालावाड़: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे बूढ़ मंडावर गांव में बुधवार को पैंथर के शावक का मूवमेंट होने से हड़कंप मच गया. ग्रामीण जब सुबह उठे, तो उन्हें गलियों में पैंथर घूमता नजर आया. इसके बाद ग्रामीणों ने अपने आप को घरों में बंद किया और छतों पर चढ़कर पैंथर की निगरानी करने लगे. कुछ लोगों ने वनविभाग को सूचना दी. इस पर सहायक वन संरक्षक सागर पंवार व रेंजर संजू शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने कोटा से विशेष टीम बुलाकर पैंथर का रेस्क्यू करवाया और जंगल में छोड़ा. डीएफओ पंवार ने बताया कि पैंथर का 8 महीने का एक शावक बूढ़ मंडावर गांव में घुस गया था. वन विभाग की टीम ने शावक को ट्रैप कर लिया. शावक का हेल्थ चेकअप करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से मुकुंद टाइगर रिजर्व क्षेत्र के खुले जंगल में छोड़ दिया गया. सूचना मिलने पर झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय ग्रामीणों से बात की. पैंथर ने किसी भी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया. गौरतलब है कि झालावाड़ के गागरोन क्षेत्र तक मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र आता है. इस क्षेत्र में करीब दर्जन भर पैंथर्स के भी मूवमेंट दिखाई देते रहे हैं. ये कभी-कभी ग्रामीण क्षेत्रों के समीप भी पहुंच जाते हैं. इससे पहले भी गागरोन किले क्षेत्र में पैंथर घुस गया था.  

Category

🗞
News

Recommended