Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
कश्मीर घाटी में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में स्कूली बच्चों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने पड़ रहे हैं. शिक्षा विभाग ने गुरुवार को घाटी के सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के सभी स्कूलों में एक जुलाई से 10 दिनों की गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया है. स्कूली बच्चों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से वे न तो मन लगाकर पढ़ पा रहे हैं और न ही क्लास में पढ़ाई जा रही चीजों को ठीक से समझ पा रहे हैं. अभिभावकों को भी बच्चों की सेहत और सुरक्षा की चिंता सता रही है. श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में गुरुवार को 20 सालों में जून का सबसे गर्म दिन रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक श्रीनगर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से सात डिग्री ज्यादा था. ये पिछले दो दशकों में जून के महीने में सबसे ज्यादा तापमान था. इससे पहले श्रीनगर में जून के महीने में सबसे ज्यादा तापमान 25 जून 2005 को दर्ज किया गया था. तब पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

Category

🗞
News
Transcript
00:00कश्मीर घाटी में इस वक्त भीशन गर्मी पड़ रही है ऐसे में स्कूली बच्चों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने पड़ रहे हैं
00:11शिक्षव विभाग ने गुरुवार को घाटी के सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के सभी स्कूलों में एक जुलाई से दस दिनों की गर्मियों की छुट्टियों का एलान किया है
00:21हम अभी प्रपूज कर रहे हैं कि 1 जुलाई से अब टू 10 जुलाई तक करेंगे
00:29स्कूली बच्चों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मिकी वजह से वे ना तो मन लगा कर पढ़ पा रहे हैं
00:57और ना ही क्लास में पढ़ाई जा रही चीजों को ठीक से समझ पा रहे हैं
01:27अभी भावकों को भी बच्चों की सेहत और सुरक्षा की चिंता सता रही है
01:41श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में गुरुवार को 20 सालों में जून का सबसे गर्म दिन रहा
02:09भारतिय मौसम विग्यान विभाग के मताबिक श्रीनगर में अधिक्तम ताप मान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
02:17जो मौसमी ओसत से 7 डिग्री ज्यादा था
02:20ये पिछले दो दर्शकों में जून के महीने में सबसे ज्यादा ताप मान था
02:24इससे पहले श्रीनगर में जून के महीने में सबसे ज्यादा ताप मान 25 जून 2005 को दर्ज किया गया था
02:31तब पारा 36.5 degrees Celsius तक पहुँच गया था
Comments

Recommended