Skip to playerSkip to main content
  • 9 months ago
सवाईमाधोपुर/मलारना डूंगर.जिले के कई हिस्सों में सोमवार शाम मौसम ने पलटा खाया। इस दौरान कई जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश के बाद हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मलारना डूंगर में उमश और भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम मौसम ने पलटा खाया। शाम 6 बजे पहले धूल भरी हवाएं चली। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक रुक रुक कर बारिश चलती रही। उपखण्ड मुख्यालय सहित मलारना चौड़ और मलारना स्टेशन इलाके में में भी जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उधर, मानसून पूर्व सीजन की पहली जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतो में पानी भर गया। कस्बे में भी सडक़ों पर पानी बह निकला।

Category

🗞
News
Comments

Recommended