Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
रामदेवरा क्षेत्र एक सप्ताह बाद फिर से जोरदार बरसात होने से लोगों को मंगलवार के दिन भीषण गर्मी और उमस से जहा राहत मिल गई, वही रुक रुक देर शाम तक जारी रही बरसात से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को सुबह से भीषण गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद मौसम बदला। काली घटाओं से आसमान ने अपराह्न 4 बजे जोरदार बरसाना शुरू किया। परनालों से बरसाती पानी के रेले बहने लगे। सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। बारिश होने का दौर रुक रुक जारी रहा। लोगों ने बरसात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर जाकर ठहराव किया। देर शाम तक रुक रुक बरसात होने का दौर जारी रहा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Please see review No.10709 on PissedConsumer.com
Comments

Recommended