अमृतसर, पंजाब: घल्लूघारा दिवस की 41वीं वर्षगांठ पर अकाल तख्त साहिब, निहंग सिंह संगठन, एसजीपीसी और दल खालसा के नेता 1984 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमृतसर में एकत्र हुए। इस दौरान दल खालसा के समर्थकों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। दल खालसा के नेता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने हमेशा संत जरनैल सिंह भिंडरावाले के रास्ते पर चलने की कोशिश की है और आगे भी चलते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की गरिमा को हमेशा बनाए रखना चाहिए।