नई दिल्ली: देश में खादी की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013-14 में 31,154 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में वर्ष 2024-25 में एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज़ की गई है। केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार देश में पहली बार खादी ग्रामोद्योग के कारोबार में इतनी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में खादी उत्पादन में करीब 347 प्रतिशत और बिक्री में लगभग 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में केवीआईसी के कारोबार को दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
Comments