Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि 3 अप्रेल को अमरसागर निवासी भवानीसिंह पुत्र छोटूसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि शैतानसिंह पुत्र सज्जनसिंह व अन्य ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कैलाशदान जुगतावत और वृताधिकारी रूपसिंह ईंदा के सुपरविजन में थानाधिकारी बगडूराम ने अलग-अलग टीमों का गठन किया।

Category

🗞
News

Recommended