Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर जिले के बडोड़ा गांव के पास चार दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी का एक नाबालिग लडक़ी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी मृतक को लग गई थी, जिसको छिपाने के लिए हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आरोपी नखतु पुत्र हेमाराम ओड निवासी पोहड़ा को दस्तयाब करने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

Category

🗞
News

Recommended