Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को कस्बे के ऐतिहासिक जल स्रोत गंगासागर तालाब में श्रमदान किया गया। इस दौरान 128वीं पैदल वाहिनी, प्रादेशिक सेना पर्यावरण राजरिफ के जवानों, सरपंच व पूर्व सरपंच समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। तालाब में उगी झाड़ियां व झाड़ियों को हटाकर एकत्रित किया और मौके पर ही उन्हें जलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत की सरपंच रूकमा कंवर और पूर्व सरपंच लक्ष्मणदास खत्री ने झाड़ियां काटकर की। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मोहनसिंह के निर्देश व सूबेदार मेजर जगरूपसिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों की 20 सदस्यीय टीम ने श्रमदान किया। जवानों के साथ ग्रामीणों ने मिलकर करीब डेढ़ घंटे तक तालाब की सफाई की, जिससे गंगासागर तालाब की सूरत निखर उठी।

Category

🗞
News

Recommended