Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
श्री कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक श्री शिवमहापुराण कथा एवं भव्य रूद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हैं, जिससे यातायात में कोई परेशानी नहीं आए। कथा के एक दिन पहले ही ट्रॉफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया। भोपाल से इंदौर की तरफ जाने वाले वाहनों को क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी होते हुए अमलाह डायवर्ट किया गया हैं। भोपाल से कुबेरेश्वर धाम आने वाले वाहनों को क्रिसेंट चौराहा से, इंदौर नाका होते हुए जाना होगा। इंदौर से भोपाल की तरफ आने वाले वाहनों को इंदौर -भोपाल हाईवे से ही निकलने दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended