Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और उस बर्फबारी के बीच से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो लोगों के दिलों पर छा गई हैं. उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी में दो शादियां बर्फबारी की वजह से यादगार बन गईं. 23 जनवरी को जौनपुर के सिंजल गांव निवासी मनजीत की बारात थौलधार के बिन्दाल कोटी निवासी काजल के घर गई. अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कुछ देर बाद वहां बर्फबारी शुरू हो गई, लिहाजा बारात के साथ दूल्हे को दुल्हन के गांव में ही रात गुजारनी पड़ी. 24 जनवरी को जब धूप खिली तब बारात दुल्हन को लेकर सिंजल गांव लौटी. लौटते वक्त सभी झूम उठे.  दूसरी ओर, इसी दिन थौलधार के धरवाल गांव निवासी अर्जुन सिह की बारात बिन्दालकोटी गांव निवासी बिजयना के घर पहुंची. जैसे ही  बारात दुल्हन के गांव पहुंची, वैसे ही वहां भारी बर्फबारी शुरू हो गई. लिहाजा विवाह की सारी रस्में बर्फबारी के बीच ही हुईं.  हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक शादी ऐतिहासिक बन गई. मामला सराज विधानसभा क्षेत्र के केओली पंचायत का है. यहां बर्फबारी से रास्ता बंद हो गया, लेकिन बुनालीघार के गितेश ठाकुर का हौसला नहीं डगमगाया. वह बारात के साथ दुर्गम रास्तों पर 7 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचे. वहां तीन से चार फीट बर्फ के बीच उनकी शादी हुई. शादी की अगली सुबह बारात के साथ दूल्हा, दुल्हन को लेकर बर्फ के बीच पैदल चलता हुआ अपने घर पहुंचा. रास्ता खतरों भरा था लेकिन उनकी हिम्मत ने पल को यादगार बना दिया.  

Category

🗞
News
Transcript
00:00पहाडों पर लगतार बर्वबारी हो रही है और उस बर्वबारी के बीच से कुछ ऐसी तस्वीरे सामने आ रही हैं जो लोगों के दिलों पर छा गई हैं ये तस्वीरे उत्राखंड के टीरी गड़वाल के धनोल्टी की हैं जहां 23 जनवरी को जौनपुर के सिंजल गाउन न
00:30सुरू हो गई लिहाजा बारात के साथ दुलहे को दुलहन के गाउं में ही रात गुजारनी पड़ी 24 जनवरी को जब धूप खिली तब बारात दुलहन को लेकर सिंजल गाउन लोटी लोटते वक्त मौसम की मांग हुई फिर क्या दुलहा क्या दुलहन और क्या बाराती सभ
01:00बारी शुरू हो गई जिससे विवाह की सारी रस्में बर्वारी के बीच ही हुई वहां मौजूद लोगों ने इस यादगार पल को कैमरे में कैद कर लिया अब बात हिमाचल प्रदेश के मंडी की जहां एक साधी अतिहासिक बन गई मामला सराज विदानसवा छेत्र के के �
01:30के बीच उनकी साधी हुई साधी की अगली सुबा बारात के साध दुलहा दुलहन को लेकर बर्व के बीच पैदरल चलता हुआ अपने घर पहुचा रास्ता खत्रो भरा था लेकिन उनकी हिमत ने इस पल को यादगार बना दिया उत्राखंड के टिहरी गडवाल से विजय �
Comments

Recommended