Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago

सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा समारोह में मां की प्रतिमा का पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ |
वाराणसी, सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में दुर्गा पूजा समारोह में सीएम योगी ने कहा कि भारत का कोई बालबांका नहीं कर सकता हैं, क्योंकि उसकी कमान मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभरा है। हमारे पास सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध विरासत भी है। इसके संरक्षण के लिए भी मिलकर कार्य करना होगा। योगी ने कहा कि परंपरा और विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। विरासत के प्रति सम्मान का उदाहरण है विश्वनाथ धाम और अयोध्या में संस्कृति संरक्षण के लिए मिलकर करना होगा काम |
मां दुर्गा के पूजन का अनुष्ठान पूरे देश में हर्षोल्लास से हो रहा है। लेकिन जिस पश्चिम बंगाल से इस अनुष्ठान का शुभारंभ होता है। बंगाल बौद्धिक आधार देने वाली भूमि है।
इस अवसर पर कोलिफोर्निया से आए भारत सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष पूर्ण आत्मानंद महाराज, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या
सागर राय, हियुवा नेता अम्बरीश सिंह भोला मौजूद रहे।
भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना पिछली सदी के प्रखर राष्ट्रवादी और सिद्ध संत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने की थी। उनका ध्येय राष्ट्रवाद का था। भारत सेवाश्रम संघ का आश्रम अगले चार वर्ष में अपना शताब्दी महोत्सव मनाएगा। प्रणवानंद महराज ने 1912- 13 में आध्यात्मिक दीक्षा गोरखपुर में सिद्ध संत योगीराज बाबा गंभीरनाथ से ली थी। बाबा ने कहा था कि यह जन्मजात सिद्ध है ।

Category

🗞
News
Comments

Recommended