प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब फुलरई मुगलगढ़ी में साकार नारायण विश्वहरि उर्फ भोले बाबा सत्संग समाप्त करने के बाद बाहर निकल रहे थे। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है।
हाथरस की दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में
स्थान दें, घायलों के शीघ्र
स्वस्थ होने की कामना है। - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
Dekhte Rahiye || Jure Rahiye
Comments