Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
लालसोट।
भगवान भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र श्रावण माह शुरू हो गया है। प्रथम सोमवार को लालसोट में मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ के चलते बम-बम भोले व हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी।

शहर के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पर्वत स्थित पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब देखने को मिला। यहां तड़के करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा पंचेश्वर का जलाभिषेक कर खुशहाली की कामना की।
Comments

Recommended