Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
दुकान पर दिलाया दखल - कब्जा

पूर्वी चम्पारण:
कोटवा बाजार पर न्यायालय के आदेश पर रविवार को प्रशासन द्वारा दखल - कब्जा की कार्रवाई की गई। इस दौरान आधा दर्जन के करीब जगहों पर दुकान एवं जमीन का दखल - कब्जा कराया गया। कोटवा निवासी गायत्री देवी बनाम अनुराधा उपाध्याय के बीच दुकान एवं अन्य जमीन का मामला कोर्ट में वर्षों से चल रहा था। कोर्ट द्वारा पांच हिस्सो में बंटवारा कर गायत्री देवी के चार हिस्सों का दखल कब्जा दिलाने का आदेश निर्गत किया गया था। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला से आए पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, प्रभारी सीओ सहित अन्य की मौजूदगी में दखल - कब्जा दिलाया गया।

Category

🗞
News

Recommended