Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
मच्छरगावा में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत।

गले मे फंदा लगाने से हुई मौत।

पूर्वी चम्पारण कोटवा : थाना क्षेत्र के मच्छगांवा गिद्धराही टोला वार्ड नंबर 9 में संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हाथों के मेहंदी का रंग भी अभी नही उतरा था तब तक अर्थी निकल गई। बताया गया है कि मृतका का शव बेड पर ही पड़ा था जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। स्थानीय लोगो के मुताबिक घर वाले शव को फंदे से नीचे उतारकर मौके से भाग निकले। मृतका विकास ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी बताई गई है। सूचना के मुताबिक इसी साल 28 अप्रैल को उसकी शादी विकास से बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस घटना को लेकर आम जनों मे विषेश चर्चाएं हो रही है है। इधर दबे जुबान लोगो मे यह भी सुना गया कि लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद ही नही कर रहे थे , शायद यही कारण बन गया इस घटना का। वही ग्रामीणों कहना था कि घटना की सूचना देने के डेढ़ घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुँची जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश देखा गया। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले पर काला - लाल निशान था। फिल्हाल मामले में आवेदन अप्राप्त है। वही प्रभारी एसपी राज ने बताया है कि घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नही है पुलिस मामले के अनुसन्धान में जुटी हुई है शिघ्र घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended