Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
भोपाल, 20 सितंबर। प्रदेश के अंदर दूसरे देशों के नारे लगाने वाले आरोपी और उन्हें प्रोत्साहित करने वाले लोगों को गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने करारा जवाब दिया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के शाजापुर और छतरपुर में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मध्यप्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश में सिर्फ भारत माता की जय के ही नारे लगेंगे। यहां पर विदेशी देशों के नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल बीते दिनों शाजापुर में मुस्लिमों के एक जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended