Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कानपुर, 21 दिसंबर: बीहड़ की खूंखार डकैत रहीं और पूर्व दस्‍यु सुंदरी के नाम से जानी जाने वाली सीमा यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीमा यादव बीहड़ों से निकलकर सियासत के गलियारे में कदम रख रही है। जी हां.. सीमा यादव ने जेल से ही कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कानपुर जेल से पेशी पर आई सीमा यादव ने यह ऐलान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। हालांकि, सीमा यादव 2017 में भी सिकंदरा से विधानसभा चुनाव और मिर्जापुर से लोक सभा का चुनाव भी लड़ चुकीं हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended