Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कल्पना कीजिए कि कभी आपको खांसी आए और कफ के साथ खून की कुछ बूंदे दिख जाएं तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? और जो कभी कफ में अगर बहुत सारा खून निकल आए तब? तब हो सकता है यह देखकर आपकी जान ही सूख जाए! या शायद न भी सूखे क्योंकि कई बार हम ऐसी स्थिति में खुद को ही समझाने या कहिए कि बेवकूफ बनाने लग जाते हैं. जैसे कि खून तो बस ‘यूं ही आ गया होगा.’ ऐसा खासतौर पर तब होता है जब कफ में खून के थोड़े से छींटे भर आए हों. तब हम आमतौर पर यह सोचने लगते हैं कि चलो बाद में देखते हैं कि यह फिर से आता है कि नहीं? हम सब नजरअंदाज कर देते हैं और उस दिन का इंतजार करते हैं जब कभी यदि फिर से खून गिरे तो फिर हम डॉक्टर के पास जाने के बारे में सोंचें |

#BloodVomiting

Recommended